उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 18 मौते हुईं और 1407 मामले आए, देखें सभी राज्यों के आंकड़े

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 18 मौते हुईं और 1407 मामले आए, देखें सभी राज्यों के आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 53,766,728 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,308,975 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 465478 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 8249579 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 130070 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 8,845,127 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 30,548 नए मामले आए, साथ ही इस दौरान 435 मरीजों की मौत हुई। हालांकि पिछले 24 घंटों में 43,851 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 93.26 फीसदी है। एक्टिव केस दर 5.26 फीसदी है। मृत्यु दर 1.47 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 3.54 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में 8,61,706 टेस्ट हुए हैं। देश में अब तक हुए कुल टेस्ट की संख्या 12,56,98,525 हो गई है।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 1407 नए कोरोना संक्रमित लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुयी है। साथ ही इस दौरान 18 मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7372 हो गई है। इस अवधि में सबसे ज्यादा पांच मौत राजधानी लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा मेरठ में तीन, गोंडा में दो, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, सहारनपुर, कुशीनगर, इटावा, उन्नाव और बहराइच में एक-एक मरीज की मौत हुई।

वहीं सबसे ज्यादा नए 182 मरीज गौतम बुद्ध नगर में मिले हैं। इसके अलावा राजधानी लखनऊ में 155 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में फिलहाल 22967 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 511304 मरीज मिले हैं जिनमें से 480965 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

18659

828484

6868

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

145

4330

61

अरुणाचल प्रदेश

1264

14500

48

असम

3666

205639

963

बिहार

5454

219263

1184

चंडीगढ़

1088

14468

248

छत्तीसगढ़

19087

188869

2578

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

22

3267

2

दिल्ली

39990

437801

7614

गोवा

1585

43656

662

गुजरात 

12575

171932

3803

हरियाणा

19557

178298

2019

हिमाचल प्रदेश 

6879

22392

442

जम्मू एंड कश्मीर 

5688

95342

1589

झारखंड

2952

102188

924

कर्नाटक

27165

822953

11529

केरल

74922

448207

1869

लद्दाख

922

6385

89

मध्य प्रदेश 

9146

171691

3090

महाराष्ट्र 

85889

1615379

45974

मणिपुर

3057

18593

221

मेघालय

971

9554

100

मिजोरम

516

2876

4

नागालैंड

920

8913

52

ओडिशा

9270

297862

1527

पुडुचेरी

984

34732

608

पंजाब

5769

131431

4458

राजस्थान

18337

205414

2066

सिक्किम

284

4125

89

तमिलनाडु

16441

730272

11478

तेलांगना

14385

242084

1407

त्रिपुरा

1043

30555

364

उत्तराखंड

4565

62543

1107

उत्तर प्रदेश 

22967

480965

7372

वेस्ट बंगाल

29314

394576

7661

भारत में कुल मामले

465478

8249579

130070


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।